ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: January 29, 2026 05:33 PM IST
  • Updated: January 29, 2026 05:35 PM IST
उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर रोक लगाई

प्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की ओर से जारी नए नियमों पर गुरुवार को रोक लगा दी है. पिछले काफ़ी समय से इन नियमों का विरोध हो रहा था.....
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इन नियमों को दोबारा ड्राफ़्ट करने के लिए कहा है. तब तक इन नियमों के लागू होने पर रोक रहेगी ।
भारत में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भेदभाव रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन या यूजीसी ने 13 जनवरी 2026 को नए नियम जारी किए थे ,ये नियम इसी विषय पर 2012 में लागू किए गए नियमों की जगह जारी किए गए हैं ।
यूजीसी ने 13 जनवरी को नए नियम जारी किए थे, जिसका भारी विरोध हो रहा था, हालांकि सरकार ने कहा था कि 'इनका दुरुपयोग नहीं होने देंगे ' ।
बीबीसी संवाददाता उमंग पोद्दार के मुताबिक, शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि फिलहाल 2012 में यूजीसी के बनाए गए नियम ही लागू रहेंगे
ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×