ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: January 29, 2026 05:27 PM IST
  • Updated: January 29, 2026 05:30 PM IST
उत्तराखंड

मनीष यादव बने भाजपा प्रकोष्ठ विभाग, ऋषिकेश के जिला सह-संयोजक

भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा मनीष यादव को प्रकोष्ठ विभाग का ऋषिकेश जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। मनीष यादव भाजपा के समस्त प्रकोष्ठों के जिला सह-संयोजक के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
मनीष यादव भाजपा के एक कर्मठ, जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। मनीष पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं तथा भाजपा भानियावाला में शक्ति केंद्र प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
इसके साथ ही मनीष यादव हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहते हुए महंत राजू दास महाराज जी के निकट सहयोगी के रूप में भी जाने जाते हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर मनीष यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, भाजपा प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश संयोजक कस्तूबानंद जोशी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
मनीष यादव की नियुक्ति पर संपूर्ण सिंह रावत, परिपूर्णानंद मिश्रा, शेखर कश्यप, सुखदेव चौहान, गणेश उनियाल,सुरेश सैनी, भारत मनचंदा, महावीर असवाल, नरेंद्र उनियाल, रामकिशन, संदीप तड़ियाल, अर्चित गौतम,नितिन पवार, महेश पंत मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×