मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राज्य एवं केंद्रपोषित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की निगरानी अब इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने विभागों को अपनी योजनाएं शीघ्र अपलोड करने, माइलस्टोन तय करने और धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स पर विशेष नजर रखने को कहा। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं को भी पोर्टल में शामिल कर पिछले 3–5 वर्षों में उत्पन्न रोजगार का विश्लेषण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के साथ मैनपावर, मशीन अपग्रेडेशन और हॉलिस्टिक प्लान पर जोर दिया, वहीं भवन निर्माण में बेसमेंट पार्किंग को अनिवार्य रूप से शामिल करने की बात कही।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik