ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 01, 2026 04:21 PM IST
  • Updated: April 01, 2026 04:23 PM IST
उत्तराखंड

सोशल मीडिया वीडियो बना मौत की वजह? युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बिन्दुखत्ता के रावत नगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई परवीन सिंह मेहता ने आरोप लगाया कि उनके भाई दीपक सिंह का वीडियो गांव के कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिससे उन्हें गहरा मानसिक तनाव और सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ा। आरोप है कि वीडियो हटाने के अनुरोध पर भी अभद्र व्यवहार किया गया और उसे और अधिक प्रसारित करने की धमकी दी गई। परिजनों के अनुसार, लगातार तनाव के चलते 29 मार्च 2026 को दीपक सिंह ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मामले में लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×