हरिद्वार जिले के मंगलौर थाना क्षेत्र में पीरपुरा अंडरपास पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन नाबालिग किशोरों को कुचल दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अयान (16), मोहम्मद रकीब (17) और मोहम्मद साकिब (16) के रूप में हुई, जो रुड़की के जबरदस्तपुर क्षेत्र के निवासी थे। हादसा इतना भीषण था कि दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, वहीं फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik