ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 28, 2025 12:46 PM IST
उत्तराखंड

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सभी बार एसोसिएशनों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक

नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव 31 मार्च 2026 से पहले होने हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को आदेश जारी किया गया है कि बार काउंसिल के चुनाव संपन्न होने तक राज्य की समस्त बार एसोसिएशनों के चुनाव नहीं कराए जाएं। इसी आधार पर उत्तराखंड बार काउंसिल ने भी राज्य की सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव फिलहाल स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश गुप्ता की ओर से प्रदेश की सभी बार एसोसिएशनों को पत्र भेजकर कहा गया कि बार काउंसिल के चुनाव 31 मार्च 2026 से पहले होंगे। बार काउंसिल के चुनावों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी बार एसोसिएशनों में प्रस्तावित या आगामी चुनावों को तत्काल प्रभाव से स्थगितकिया जाए और नए चुनाव अधिसूचित न किए जाएं।

पत्र में यह भी कहा गया कि यथास्थिति में कार्यक्षिणी का संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सभी बार एसोसिएशनों से इस संबंध में अनुपालन प्रतिवेदन उत्तराखंड बार काउंसिल को प्रेषित करने की अपेक्षा की गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×