ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 09, 2026 04:45 PM IST
राज्य

दून में भारी बारिश के चलते एसएसपी ने पुलिस को किया हाई अलर्ट पर

देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून के एसएसपी ने दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसएसपी स्वयं पूरी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
भारी बारिश के चलते सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। यह टीमें लगातार क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर हर स्थिति पर सतर्क नजर बनाए हुए हैं।
 पुलिस टीमें रात से ही नदी-नालों के किनारों और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही हैं। लाउड हेलर (माइक) के माध्यम से स्थानीय लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है।
 बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को नदी-नालों के पास न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है। साथ ही, नदी किनारे बने बेहद संवेदनशील और संभावित खतरे वाले मकानों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×