सितारगंज।57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लालके नेतृत्व में शहीद सहायक कमांडेंट स्व. चारु चंद्र पाठक का जन्म दिवस बुधवार को उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने शहीद स्व. चारु चंद्र पाठक के पारिवारिक सदस्यों से भेंट की। कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जन्म दिवस पर केक काटकर उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 57वीं वाहिनी की टीम ने शहीद के अमर बलिदान और उनकी वीरता के किस्सों को परिवार के साथ साझा किया। इस दौरान शहीद के भाई राजेश कुमार पाठक ने 57वीं वाहिनी की ओर से उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए इसे अपनत्व की भावना से ओत-प्रोत बताया। कार्यक्रम में 57वीं वाहिनी की ओर से निरीक्षक प्रकाश जोशी, मनोज कुमार सहित शहीद स्व. चारु चंद्र पाठक के परिजन मौजूद रहे।
पुलिस कर्मी की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा
नानकमत्ता। पुलिस कर्मी की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में पुलिस कर्मी की ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी।
सतवीर सिंह पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम रायसी, लक्सर, जिला हरिद्वार ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका 27 वर्षीय पुत्र धनराज सिंह उत्तराखण्ड पुलिस में वर्ष 2023 बैच का आरक्षी पद पर नानकमत्ता थाने में तैनात था। चार जुलाई की रात्रि वह कार से आरक्षी शुभम सैनी व आरक्षी अक्षय चौधरी के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। रात्रि लगभग 10.30 बजे के आसपास हाईवे पचपेड़ा में विपरीत दिशा खटीमा की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें धनराज के सिर व शरीर में गम्भीर चोट आ गयी। 12 जुलाई को ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik