देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली वर्ष) पर आयोजित राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन परेड ग्राउंड में तकनीक, परंपरा और युवाओं की ऊर्जा का शानदार मेल देखने को मिला।
दिन की शुरुआत स्पोर्ट्सटेक हैकाथॉन से हुई, जिसमें युवा नवाचारकों ने खेल प्रदर्शन और फिटनेस तकनीक को बेहतर बनाने से जुड़े आधुनिक समाधान प्रस्तुत किए। वहीं पारंपरिक खेल मुर्गाझपट ने दर्शकों का दिल जीता और उत्तराखंड की लोक खेल संस्कृति को जीवंत किया।
फिट उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित पुश-अप चैलेंज और ड्रोन कबड्डी प्रतियोगिता ने दिनभर माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा। साथ ही विज्ञान मेला और जिम उपकरण प्रदर्शनी ने युवाओं को तकनीकी और वैज्ञानिक नवाचारों से जोड़ा।
विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने कहा, “यह महोत्सव युवाओं की सृजनशीलता और सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण है। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि विकसित उत्तराखंड की दिशा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है।”
संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि सांस्कृतिक गर्व को भी सशक्त करते हैं।”
मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल के प्रतिभागियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik