देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान एसएसपी अजय सिंह (IPS) को यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया। उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें यह सम्मान देने की घोषणा की थी।
एसएसपी अजय सिंह उत्तराखंड पुलिस के एक प्रतिष्ठित अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी सेवाओं से पुलिस विभाग में अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“यह सम्मान मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। मैं इसे अपने परिवार, उत्तराखंड पुलिस और सहयोगियों के साथ साझा करता हूं। यह मुझे और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।”






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik