ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 12, 2026 10:30 PM IST
  • Updated: March 12, 2026 10:32 PM IST
उत्तराखंड

भाजपा ने शुभम उत्तम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: नैनीताल जिला IT संयोजक बनने पर रामनगर में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

रामनगर। भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल मोर्चे पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए युवा चेहरों को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वाल्मीकि समाज के प्रमुख नेता शुभम उत्तम को भाजपा आईटी संयोजक (अनुसूचित मोर्चा), जिला नैनीताल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

जश्न का माहौल: ढोल-नगाड़ों से गूंजा आवास नियुक्ति की घोषणा के बाद गुरुवार को शुभम उत्तम के आवास पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर शुभम को फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की।

नेतृत्व का आभार और मिशन 2027 का संकल्प इस अवसर पर शुभम उत्तम ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से सांसद अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत और जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट का आभार प्रकट किया।

शुभम ने विश्वास दिलाते हुए कहा, "भाजपा ने हमेशा अनुसूचित समाज का सम्मान किया है। नई जिम्मेदारी के साथ मैं सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाऊँगा। आगामी विधानसभा चुनाव में अनुसूचित समाज एकजुट होकर भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने का काम करेगा।"

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार शुभम ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से रजत राज, अमित कुमार, आकाश उत्तम, अनूप भारती, कौशल गुरु, मनीष कुमार, प्रिंस, अभिषेक और दीक्षा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×