ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 12, 2026 10:22 PM IST
  • Updated: March 12, 2026 10:25 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में रसोई गैस का 'संकट': इंडैन गैस एजेंसी पर भड़के लोग, 800 सिलेंडर का बैक-लॉग; एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

रामनगर। शहर में रसोई गैस की आपूर्ति लड़खड़ाने से आम जनता के सब्र का बांध टूट गया है। गुरुवार सुबह सात बजे से ही इंडैन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद जब गैस नहीं मिली, तो सुबह 11 बजे उपभोक्ताओं ने वितरण में धांधली और खामियों का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

बुकिंग फेल और होम डिलीवरी ठप एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं का आरोप है कि मोबाइल या ऑनलाइन माध्यमों से गैस बुक करने के तमाम प्रयास विफल हो रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बुकिंग कर दी थी, लेकिन अब तक होम डिलीवरी नहीं हुई। मजबूरन लोगों को खुद सिलेंडर लेकर एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

800 सिलेंडर का बैक-लॉग इंडैन गैस एजेंसी के प्रबंधक दीपक कुमार आर्य ने स्वीकार किया कि वर्तमान में करीब 800 सिलेंडरों का बैक-लॉग चल रहा है। उन्होंने बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है:

  • नया नियम: शुक्रवार से एजेंसी परिसर से सीधे सिलेंडर का वितरण नहीं किया जाएगा।

  • समाधान: सभी लंबित बुकिंग्स की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं के घरों तक की जाएगी।

यही हाल भारत गैस एजेंसी का भी रहा, जहाँ दिनभर लोग बुकिंग की समस्या को लेकर परेशान दिखे और खुद सिलेंडर ढोते नजर आए।

प्रशासनिक हस्तक्षेप: एसडीएम की चेतावनी गैस किल्लत की खबरों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने तत्काल गैस एजेंसी प्रबंधकों की बैठक बुलाई। उन्होंने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना प्रबंधकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि वितरण व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×