श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया में आज पंच पूजा का चौथा दिन है। मां लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा और कढ़ाई भोग अर्पित किया जाएगा। माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया जाएगा। मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।
कपाट बंद करने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान करने का निमंत्रण देना है। पंच पूजा के चौथे दिन यह उत्सव विशेष रूप से माता लक्ष्मी को समर्पित है, और इसके बाद मंदिर के कपाट बंद करने की अंतिम तैयारियां शुरू होती हैं।
कढ़ाई भोग अर्पित करने के बाद रावल माता लक्ष्मी को भगवान नारायण के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण देंगे। आज पंच पूजा के चौथे दिन मंदिर परिसर में विराजित मां महा लक्ष्मी की विशेष पूजा होगी और मां लक्ष्मी से प्रार्थना की जाएगी कि वे श्री बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में शेष शीतकाल के लिए श्री हरि नारायण के सानिध्य में विराजमान हों। इसके बाद कल पूजा-अर्चना के उपरांत कपाट बंद कर दिए जाएंगे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik