ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 28, 2025 11:42 AM IST
  • Updated: November 28, 2025 11:42 AM IST
उत्तराखंड

STH हल्द्वानी में शर्मनाक लापरवाही! आईसीयू मरीज की पट्टी पर रेंगती दिखीं चींटियां

हल्द्वानी से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मामला कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) का है, जहां आईसीयू वार्ड के बाहर बंदरों का आतंक बना हुआ है।

आईसीयू वार्ड के अंदर भर्ती गंभीर मरीज के शरीर पर लगी पट्टियों और एप्रन पर चींटियां घूमती हुई देखी गईं। मरीज बेड पर लेटा हुआ है, और उसकी पट्टियों पर सीधे चींटियां चल रही हैं। दूसरी ओर, तिमारदार अपने मरीज के पास जाने से घबरा रहे हैं क्योंकि वार्ड के बाहर बंदर मौजूद हैं।

स्थिति यह है कि स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल और आईसीयू की स्थिति भी बेहद दयनीय दिखाई दे रही है।

इस मामले पर जिलाधिकारी नैनीताल ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित मानकों के तहत रख-रखाव करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि अस्पताल परिसर में बंदरों की घुसपैठ रोकने तथा मरीजों को निर्बाध उपचार उपलब्ध कराने के लिए कड़े उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×