देहरादून।
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिका-2025 के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, 200 मीटर दौड़ और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
लंबी कूद बालक वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच के प्रद्युम्न ने सबसे लंबी छलांग लगाकर खिताबी जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच की ईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बास्केटबॉल बालक वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच और बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिताओं के दौरान चक्का फेंक बालक वर्ग में एमबीबीएस 2021 बैच के ध्रुव विजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में नंदिनी राणा ने बाजी मारी।
गोला फेंक बालक वर्ग में शशांक टम्टा और बालिका वर्ग में प्रणवी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच के लोविश ने सबसे कम समय में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकितक्षक डॉ. अनिल कुमार मलिक, स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik