मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु कुल ₹68.26 करोड़ की धनराशि के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर अंतर्गत तपोवन मंडल में आपदा से क्षतिग्रस्त 1.5 किमी मुख्य एवं आंतरिक मार्गों के नालियों सहित पुनर्निर्माण हेतु ₹5.93 करोड़, पित्थूवाला शाखा अंतर्गत एमडीडीए–आईएसबीटी पेयजल योजना के लिए ₹3.42 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी की ग्राम पंचायत जखोल में गुरोड़ी खड्ड पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹34 लाख की मंजूरी दी गई है।
राज्य योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में आगराखाल–कुसरेला मोटर मार्ग का दिउली से गुजराड़ा तक विस्तार कार्य हेतु ₹3.54 करोड़, तथा कीर्तिनगर क्षेत्र में बरियाडगढ़–धौड़गी–सौराखाल मोटर मार्ग एवं विभिन्न आंतरिक संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु ₹3.19 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौखुटिया विकासखंड में भिकियासैंण–देघाट–बुंगीधार–बछुआबाण–चौखुटिया मोटर मार्ग (किमी 115 से 126) के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण हेतु ₹6.53 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चंडाक–बास–आंवलाघाट ग्रामीण मोटर मार्ग (किमी 31 से 35, रामगंगा नदी तक) के सुधारीकरण एवं डामरीकरण हेतु ₹3.47 करोड़, जबकि धारचूला विधानसभा क्षेत्र में बाईपास सड़क एवं 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण हेतु ₹16 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही उप कारागार रुड़की की 73 मीटर बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए ₹48 लाख की मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अंतर्गत मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े लंबित प्रकरणों के भुगतान एवं क्षतिपूर्ति हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आपदा मोचन निधि से ₹15 करोड़ की द्वितीय किश्त जारी करने का भी अनुमोदन किया है।
इसके अतिरिक्त पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 50 छात्र-छात्राओं को तीन माह की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने हेतु ₹25 लाख की प्रथम किश्त स्वीकृत की गई है।
जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विकासखंड के ग्राम रालम में हेलीपैड निर्माण हेतु ₹99 लाख, तथा जनपद नैनीताल के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में रानीबाग–भीमताल–देवीधूरा मोटर मार्ग (किमी 23 से 39) के डीबीएम एवं बीसी द्वारा सुधारीकरण हेतु ₹9.35 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद देहरादून में रायपुर रोड पर महाराणा प्रताप चौक से रिस्पना ब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु ₹15.45 करोड़ की योजना को भी मंजूरी दी गई है।
इसके साथ ही जनपद ऊधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग एवं देहरादून में विभिन्न सेतुओं के क्लास-बी से क्लास-ए में उच्चीकरण से संबंधित योजनाओं को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik