ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 14, 2026 12:35 PM IST
अपराध

स्कूल परिसर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़,तीन गिरफ्तार

देहरादून। स्थानीय लोगों की सर्तकता के बाद पुलिस ने  कैंट क्षेत्र मे चल रहे एक स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। थाना कैंट पुलिस और एएचटीयू टीम  ने अनैतिक देह व्यापार करवा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 3 पीड़िताओं को भी रेस्क्यू किया। साथ ही गिरफ्तार आरोपी पहले में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है।
कृष्णानगर कैंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सतर्कता से बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अनैतिक स्कूल परिसर में देह व्यापार करवाये जाने की सूचना   एसएसपी देहरादून तक पहुंचाई। जिस पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्यवाही की। तो मौके पर  एक स्कूल के पिछले भाग में 03 महिलाएं तथा 01 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। हैरानी की बात तो यह है  कि उस स्थान पर बाहर प्ले ग्रुप स्कूल का बोर्ड लगा था।
मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया है।  मौके पर मिले स्विफ्ट वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया।
पूछताछ में आरोपी आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×