ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 14, 2026 12:33 PM IST
उत्तराखंड

पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ज्योति सहित अन्य पर मुकदमा

देहरादून। दून के परेड मैदान स्थित पेयजल विभाग की टंकी पर प्रदर्शन और आत्मदाह की धमकी देने के मामले में उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
परेड ग्राउंड स्थित पेयजल विभाग की पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले में उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 11 से 13 मई के बीच हुए घटनाक्रम के आधार पर की गई।पुलिस के अनुसार 11 मई को ज्योति रौतेला और नर्सिंग बेरोजगार संगठन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। काफी समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नीचे नहीं उतरे और लगातार अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाते रहे। इस दौरान टंकी के नीचे अन्य समर्थकों द्वारा धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को तैनात करना पड़ा तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×