ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 14, 2026 01:53 PM IST
उत्तराखंड

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान राख होने का अनुमान

रुद्रपुर। गुरूवार की सुबह ग्राम छतरपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग से लाखों का माल स्वाहा हो गया। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के तीन वाहनों के साथ ही बजाज, अशोका लीलेंड व महेंद्रा के अग्निशमन वाहन भी कंधे से कंधा मिला कर आग को बुझाने में लगे रहे। इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलखकर राख होने का अनुमान है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे छतरपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर अग्निशमन विभाग के तीन वाहन आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।परंतु आग के विकराल रूप को देखते हुए जब उनके प्रयास नाकाफी दिखाई दिए तो मौके की नजाकत को देखते हुए आग के आबादी की तरफ फैलने की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने तत्परता से अशोक लीलेंड, बजाज व लालपुर स्थित महेंद्रा एंड महेंद्रा ट्रैक्टर्स के अग्निशमन वाहन भी अग्निशमन विभाग के सहयोग के लिए पहुंच गए। छह वाहन लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने मौके पर पहुंच कर अग्निशमन कर्मियों की हौंसला अफजाई की। अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×