रुद्रपुर: झील से चामुंडा मंदिर तक राज्य योजना के तहत 2.1 करोड़ रुपये की लागत से वाइट टॉपिंग तकनीक द्वारा निर्मित मार्ग का बुधवार को विधायक शिव अरोरा ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लंबाई-मोटाई का खुद मुआयना करते हुए उन्होंने देखा कि मार्ग के एक हिस्से पर काम पूर्ण हो गया है, जबकि दूसरी ओर धीमी प्रगति पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सख्त नाराजगी जताई।
विधायक ने निर्देश दिए कि अगले एक सप्ताह में मार्ग के दूसरे हिस्से पर टॉपिंग का काम तुरंत शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्ग की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार ठेकेदार एवं अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
शिव अरोरा ने बताया कि यह रोड ट्रांजिट कैम्प और सिडकुल जाने वाले लोगों के लिए जीवनरेखा है और इसके निर्माण से वर्षों पुरानी समस्याओं का अंत होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद पवन राणा, कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, भाजपा नेता किरन विर्क, सुनील यादव, गिरीश राठौर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik