ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 16, 2026 05:58 PM IST
  • Updated: February 16, 2026 05:59 PM IST
उत्तराखंड

सन्तोष कुमार तिवारी को पं. जगन्नाथ लहरी स्मृति काव्य श्री अलंकरण

सन्तोष तिवारी को मिला पं. जगन्नाथ लहरी स्मृति सम्मान
रामनगर। साहित्य-लेखन के क्षेत्र में लगातार सक्रिय और अपने लेखन के दम पर उत्तराखण्ड के अलावा देश की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सन्तोषकुमार तिवारी निवासी पीरुमदारा (रामनगर) लगातार सम्मानित होते आ रहे हैं।इस क्रम में
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा 14-15 फरवरी को सप्तम् अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान फिरोजाबाद में,जिसमें सन्तोषकुमार तिवारी की काव्यकृति अपने-अपने दण्डकारण्य का चयन संस्थान द्वारा किये जाने  के फलस्वरुप उन्हें पंडित जगन्नाथ लहरी स्मृति डा. माखनलाल पाराशर काव्य श्री अलंकरण से सम्मानित किया गया। जिसमें अंगवस्त्र, श्रीफल, प्रमाणपत्र और चेक प्रदान किया गया। गौरतलब रहे कि श्री सन्तोष 2013 में उत्तराखण्ड आपदा के पश्चात् आपदा पर केंद्रित अपनी मार्मिक कविताओं की सीरीज के छपने के बाद चर्चा में आए। अब तक पांच किताबें लिख चुके कवि सन्तोष 20 वर्षों से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज शंकरपुर पौड़ी गढ़वाल में प्रवक्ता हिंदी के पद पर कार्यरत हैं। रामनगर की साहित्यिक संस्था सरोकार  के फाउंडर मेंबर सन्तोष कुमार तिवारी की इस उपलब्धि पर उनके विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं लेखन से सरोकार रखने वाले रामनगर के साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×