ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 04, 2025 11:26 PM IST
उत्तराखंड

ग्रामीण पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे

हरिद्वार  कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के ग्रामीण जिला पर्यवेक्षक जी रुद्रा राजू ने बताया कि इसके तहत एक-एक कार्यकर्ता की नब्ज टटोली जाएगी। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन में बदलाव लाना है। बताया कि जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों से वार्ता की जाएगी। इसमें 6 नाम पैनल में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर से 9 सितंबर तक जिले के रानीपुर, ज्वालापुर, लक्सर और ग्रामीण विधानसभा में कार्यकर्ताओं से वार्ता की जाएगी। कहा कि संगठन के आखिरी व्यक्ति तक संपर्क किया जाएगा। जो भी नाम फाइनल होंगे उन्हें 16 सितंबर तक एआईसीसी भेजे जाएंगे। जहां उन पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष का चुनाव पूरी पारदर्शिता से सभी के समक्ष होगा। जिसने भी चुनाव लड़ना है उसे फॉर्म दिया जाएगा जिसमें प्रत्याशी पार्टी के लिए की है अपनी उपलब्धियां अंकित करेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×