देहरादून जिला प्रशासन ने बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के राजस्व बकायेदारों की संपत्तियां कुर्क कर सील कर दी हैं। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर तहसील सदर क्षेत्र में तीन प्रमुख कंपनियों की संपत्तियों को प्रशासनिक टीम ने सील किया।
एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में जिन कंपनियों की संपत्तियां कुर्क की गईं, उनमें शामिल हैं —
मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स (राजीव त्यागी) — ₹3.41 करोड़ बकाया, विसप्रिंग विला, राजपुर रोड स्थित फ्लैट सील
डीएचएफएल प्रमेसिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड — ₹33.83 लाख + 10% संग्रह व्यय, कंपनी कार्यालय सील
मैसर्स ओपीजी टीवी (प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता) — लगभग ₹20.10 लाख बकाया, कृष्णा होम, राजपुर रोड स्थित फ्लैट सील
डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और बकाया जमा न करने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन का ‘Revenue Recovery Campaign’ आगे भी तेज़ी से जारी रहेगा और अन्य बकायदारों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik