ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 13, 2025 03:54 PM IST
  • Updated: November 13, 2025 03:54 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार: सिडकुल में संदिग्ध रूप से घूम रही हरियाणा नंबर की आई-10 कार से चार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने देर रात चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को हरियाणा नंबर की आई-10 कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आला नकब और चोरी के औजार बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिडकुल पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आई-10 कार को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। पूछताछ में पता चला कि युवक चोरी की योजना बना रहे थे।

जांच के दौरान वाहन से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • अंशुमान पुत्र अमित कुमार, निवासी मुजफ्फरनगर (यूपी), हाल निवासी सूर्य नगर कॉलोनी, सिडकुल

  • शुभम चौधरी पुत्र वशिष्ट चौधरी, निवासी ग्राम चुक्टी देवरिया, थाना किच्छा, उधम सिंह नगर

  • आदर्श पुत्र हरेंद्र सिंह, निवासी शिवपुर, जिला रोहतास (बिहार), हाल निवासी राधा एनक्लेव, नवोदय नगर, सिडकुल

  • रिजवान पुत्र मीर हसन, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल कुलदीप और सुनील कुमार शामिल रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×