ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 13, 2025 03:25 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर: झोपड़ी में खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में फैली दहशत

रामनगर के पूछड़ी गांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक झोपड़ी के अंदर बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिला। घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

झोपड़ी में मिला बुजुर्ग का खून से लथपथ शव
घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार, पूछड़ी इलाके में एक झोपड़ी के अंदर एक वृद्ध का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग की पहचान सलीम अली (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सलीम झोपड़ी में अकेले रहते थे, जबकि उनके परिजन अलग रहते हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक सलीम बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश के किसी इलाके से अपनी जमीन बेचकर लौटे थे। जमीन बेचकर उन्हें जो पैसे मिले थे, वे भी उनके पास थे। प्रथमदृष्टया मामला चोरी के बाद हत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। मामले को लेकर सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×