ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 02, 2026 06:30 PM IST
  • Updated: March 02, 2026 06:31 PM IST
उत्तराखंड

बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता रंजन सोलंकी का डोईवाला में भव्य स्वागत

डोईवाला में बार काउंसिल का सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार पहुंचे अधिवक्ता रंजन सोलंकी का स्थानीय अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बार परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित बार काउंसिल सदस्य रंजन सोलंकी ने कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए सदैव कार्य करेंगे और अधिवक्ता हितों की आवाज मजबूती से उठाएंगे।
उन्होंने डोईवाला के अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वकालत पेशे की गरिमा और अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।
स्वागत कार्यक्रम में परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अध्यक्ष अधिवक्ता फूल सिंह लोधी, सचिव मनोहर सैनी, उपाध्यक्ष रणबहादुर नेपाली, सह सचिव अब्दुल्ला जुबैर सहित अशरफ अली, संदीप जोशी, अतर सिंह, भव्या चमोला, मनीष यादव, शाकिर हुसैन, महताब आलम, भास्कर बलोनी, सुरेश भट्ट, शाहरुख सिद्दीकी समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×