ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 02, 2026 06:34 PM IST
  • Updated: March 02, 2026 06:35 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: 96 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

जनपद नैनीताल में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने किया।
96 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद
01 मार्च 2026 को नियमित गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक माल्टा देसी मसालेदार शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर दत्त (64 वर्ष) निवासी संगम विहार, थाना मुखानी, कुसुमखेड़ा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी को गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास बने यात्री विश्रामगृह के निकट गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मु0 FIR संख्या 35/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×