Ramnagar में गैस वितरण में हो रही अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में युवा कांग्रेस ने Indian Gas कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष Sumit Lohani ने बताया कि पिछले काफी समय से क्षेत्र की जनता गैस की किल्लत से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की गाड़ियां पहुंचने के बावजूद जानबूझकर वितरण नहीं किया जा रहा, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार सुबह कई घंटों तक इंतजार के बावजूद जब वितरण शुरू नहीं हुआ, तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर तत्काल गैस वितरण शुरू करने की मांग की।
सुमित लोहनी ने कहा कि गैस जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को परेशान करना प्रशासन की विफलता है और युवा कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया और गैस वितरण कार्य तुरंत शुरू कराया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा सामने आई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik