Ramnagar में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। तराई पश्चिम वन प्रभाग की टीम और वन सुरक्षा बल ने संयुक्त अभियान चलाकर 6 वाहनों को पकड़ा है।
डीएफओ के निर्देशन, एसडीओ और रेंजर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान संयुक्त गश्त में जुड़का क्षेत्र से एक डंपर, दो ट्रैक्टर और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा एक अन्य डंपर को गुलजारपुर के बंद क्षेत्र से अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गए सभी वाहनों को वन विभाग की अभिरक्षा में लेकर Gulzarpur चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik