नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम में रबी फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण करते हुए खुद खेत में पहुंचकर प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसान नागेंद्र सिंह के खेत में वैज्ञानिक पद्धति से फसल कटाई कर उत्पादन आकलन की प्रक्रिया को समझा और स्थानीय किसानों से संवाद किया। डीएम ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने की सलाह देते हुए कहा कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग पूरी पारदर्शिता और मानकों के अनुसार की जाए, क्योंकि यही डेटा MSP निर्धारण, खाद्यान्न खरीद और बीमा दावों के निपटान का आधार बनता है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik