रामनगर में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के निर्देश पर कालू सिद्ध नदी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।
डीएफओ और एसडीओ रामनगर के दिशा-निर्देश में रामनगर रेंज रेंजर के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल, रामनगर रेंज और बैलपड़ाव रेंज की अलग-अलग टीमें गठित कर विभिन्न रास्तों से नदी क्षेत्र में दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन में लिप्त केकड़े (खनन वाहन) टीम को देखकर नदी पार कर छोई की ओर भागने लगे। वन विभाग की टीम ने पीछा किया तो चालक वाहनों को एक निजी रिसोर्ट परिसर में खड़ा कर मौके से फरार हो गए।
संयुक्त कार्रवाई में पांच केकड़ों को वन अभिरक्षा में लेकर रामनगर स्थित कार्यशाला में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। वहीं एक केकड़ा बैलपड़ाव रेंज की सुपुर्दगी में दिया गया। हालांकि एक वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रामनगर क्षेत्र में लगातार हो रही कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik