ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 24, 2026 11:05 PM IST
  • Updated: March 24, 2026 11:10 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: चलती बस का स्टेरिंग फेल, चालक की सूझबूझ से बचीं 30 जानें

रामनगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब अल्मोड़ा डिपो की रोडवेज बस का स्टेरिंग अचानक फेल हो गया। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनकी जान चालक की सूझबूझ से सुरक्षित बच गई।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा डिपो की बस (UK07 PA 2800) सुबह करीब 8 बजे सवारियां लेकर चली थी और दोपहर करीब 1:30 बजे रामनगर पहुंची। यहां से यात्रियों को बैठाकर बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई।

बस चालक नंदन सिंह के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर टांडा के पास बस करीब 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक स्टेरिंग ने काम करना बंद कर दिया और बस हाईवे से नीचे उतरने लगी।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोक दिया। हालांकि अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे।

बस रुकते ही यात्री नीचे उतर आए। बस में सवार अधिकतर यात्री हरिद्वार और काशीपुर जा रहे थे। यात्रियों का आरोप है कि अल्मोड़ा से रवाना होने से पहले बस की तकनीकी जांच नहीं की गई थी।

इस मामले में रामनगर रोडवेज डिपो के एआरएम नवीन आर्य ने बताया कि सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेज दिया गया है और घटना की सूचना अल्मोड़ा डिपो को दे दी गई है।

चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे कई जिंदगियां सुरक्षित बच सकीं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×