ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 24, 2026 11:15 PM IST
  • Updated: March 24, 2026 11:18 PM IST
उत्तराखंड

यूएसडीएमए में एआई कार्यशाला: आपदा प्रबंधन को तकनीक से सशक्त बनाने पर जोर

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन में नवीनतम तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना और अधिकारियों को एआई के प्रभावी व जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदलती तकनीक का है, जिसमें एआई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एआई को सहयोगी के रूप में अपनाना चाहिए, न कि उस पर पूरी तरह निर्भर होकर उसे ‘बॉस’ बना लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि एआई के जरिए मौसम आधारित अलर्ट, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं का पूर्वानुमान बेहतर तरीके से लगाया जा सकता है। रियल टाइम डेटा एनालिसिस से त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने में मदद मिलती है, जिससे आपातकालीन प्रतिक्रिया और मजबूत होती है।

इस दौरान आलोक कुमार पाण्डेय ने एआई के उपयोग में जिम्मेदारी और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी डेटा का उपयोग करने से पहले उसका सत्यापन जरूरी है। उन्होंने कहा कि एआई एक शक्तिशाली उपकरण है, लेकिन इसके साथ मानवीय संवेदनशीलता और अनुभव बनाए रखना भी आवश्यक है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×