देहरादून में मीडिया क्रिएटर्स के सम्मान के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर में अपनी प्रतिभा से पहचान बना चुके सैकड़ों क्रिएटर्स शामिल हुए।
इस खास मौके पर रामनगर के लिटिल चैम्प और बॉलीवुड चाइल्ड एक्टर सोमांश सिंह डंगवाल भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने क्रिएटर्स को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक बड़े और छोटे मीडिया क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया, जिनमें से लगभग 25 से 30 प्रतिभाशाली क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। ये सभी क्रिएटर्स अपनी कला और हुनर के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को देश-विदेश तक पहुंचा रहे हैं।
यह आयोजन मॉल ऑफ देहरादून की टीम द्वारा किया गया, जहां सोमांश सिंह डंगवाल को “किड्स एम्बेसडर” बनाया गया। इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को सम्मानित भी किया।
सोमांश इस मौके पर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि हम सभी का उत्तराखंड में जन्म लेना गर्व की बात है और मिलकर हम राज्य को विश्व पटल पर पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने सभी क्रिएटर्स से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सोमांश के माता-पिता भी मौजूद रहे और बेटे की लगातार मिल रही उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के बाद सोमांश अपनी माता के साथ मुंबई लौट गए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik