रामनगर में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। हल्द्वानी रोड और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए टीम ने जेसीबी मशीन के साथ कार्रवाई की।
ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि इन इलाकों में अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर करीब 15 अतिक्रमणों को हटाया।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया गया। प्रशासन ने साफ किया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन लोगों को जो रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर को व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik