ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 18, 2026 07:46 PM IST
  • Updated: March 18, 2026 07:48 PM IST
उत्तराखंड

रामनगर में पुलिस का सख्त अभियान: 36 वाहनों के चालान, 8 बाइक सीज

रामनगर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान कोसी बैराज, रानीखेत रोड और घास मंडी के आसपास केंद्रित रहा, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब तीन दर्जन यानी 36 वाहनों के चालान काटे, जबकि नियमों की अनदेखी करने पर 8 बाइकों को सीज कर दिया गया।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने खास तौर पर उन लोगों को चेतावनी दी जो बाइक में पटाखे फोड़कर स्टंट करते हैं, बिना लाइसेंस वाहन चलाते हैं या हेलमेट का उपयोग नहीं करते।

उन्होंने कहा कि ऐसे नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद, पीरुमदारा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मालधन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×