ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 18, 2026 04:50 PM IST
  • Updated: March 18, 2026 04:51 PM IST
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने सौंपा आभार, बणगांव-चोपड़ा और दिवारीखौल-जोकणी मार्गों की मंजूरी पर धन्यवाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बणगांव-चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग और दिवारीखौल-जोकणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी गांवों तक सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपेक्षा भी जताई।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और सामाजिक नेता मौजूद थे, जिनमें पूर्व मण्डल अध्यक्ष चैन सिंह महर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी बलबीर रावत, पूर्व संघठन मंत्री एबीवीपी प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक और राज्य आंदोलनकारी संघठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नितेश रावत सहित अन्य शामिल थे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×