ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 13, 2025 03:16 PM IST
उत्तराखंड

डीएम ललित मोहन रयाल का सख्त रुख — भवन मानचित्र निस्तारण में ढिलाई पर होगी कार्रवाई

नैनीताल। जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन मानचित्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में किया जाए।

डीएम रयाल ने कहा कि जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए और आवासीय भवनों के मानचित्रों में बिना कारण आपत्तियाँ न लगाई जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण या राजकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित अवर अभियंता और सहायक अभियंता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मानचित्रों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब करने वाले अभियंताओं पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की जा सकती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए और किसी भी फरियादी को बिना समाधान के वापस न भेजा जाए।

बैठक में डीएम ने जनसुविधा से जुड़ी परियोजनाओं, जैसे पार्किंग और अन्य संरचनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। गौलापार क्षेत्र में गौशाला निर्माण की समीक्षा के दौरान मिली लापरवाही पर संबंधित अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया।

बैठक में सचिव विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, सहायक अभियंता सुधांशु सिंह, शिवम धीमान, अभिषेक कुमार एवं अवर अभियंता मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×