ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 09, 2026 01:48 PM IST
  • Updated: July 09, 2026 03:09 PM IST
राज्य

उत्तराखण्ड में खतरे भरे अगले 24 घंटे, सात जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने आक्रामक रुख अपना लिया है। राज्य सरकार ने अगले 24 घंटे के लिए सात जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का हाई इंटेंसिटी अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी गुरुवार सुबह 10.55 बजे जारी की गई, जो शुक्रवार सुबह 10.55 बजे तक प्रभावी रहेगी।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने एक मजबूत कम दबाव वाले क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के दबाव के कारण उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। इस मौसमी सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के आपस में टकराने की वजह से गुरूवार को देवभूमि के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिला।  मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के कई संवेदनशील जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत अगले कुछ घंटों में अत्यंत तीव्र वेग से बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। खतरे भरे
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों के लिए अगले 24 घंटों का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×