ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 25, 2026 11:23 AM IST
  • Updated: March 25, 2026 11:24 AM IST
उत्तराखंड

लालकुआं में 81 पाउच कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री मिशन के तहत पुलिस की कार्रवाई

नैनीताल पुलिस द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के तहत नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

चौकी बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने वीआईपी गेट क्षेत्र से रामवीर (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 81 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दया किशन सती, कांस्टेबल तरुण मेहता और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल रहे।

हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आबकारी विभाग की कथित उदासीनता के चलते इस धंधे के मुख्य सरगना अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×