देहरादून। देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर पुख्ता तैयारियां की जा रही है। पिछली बार नीट (यूजी) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। जिसके चलते इस परीक्षा को रद्द करनी पड़ी. ऐसे में 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए. कई छात्रों ने तनाव में आकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली. जबकि, इस परीक्षा को आयोजित करवाने वाली संस्था एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भी सवालों के घेरे में आई।
रविवार 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनः परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम धामी ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा, सुविधा और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। राज्य सरकार परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। देहरादून में नीट री-एग्जाम के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देहरादून के इन 16 एग्जाम सेंटर को 2 सिटी कोर्डिनेटर में बांटा गया है। दोनों सिटी कोर्डिनेटर को 8-8 परीक्षा केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। सभी केंद्रों पर देहरादून में करीब 6,800 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। पूरे उत्तराखंड की बात करें तो राज्य के 10 जिलों में नीट री-एग्जाम के लिए 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
नैनीताल जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. उधम सिंह नगर जिले में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2528 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिथौरागढ़ जिले में केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अल्मोड़ा में द्वाराहाट स्थित बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। देहरादून जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है और व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन का दावा है कि परीक्षा केंद्रों को तमाम सुरक्षा से लैस किया गया है। ताकि, परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। डीएम आशीष चौहान की मानें तो परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रवहीं, नीट परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देहरादून पुलिस ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लगातार तैयारियों की निगरानी की जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik