ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 20, 2026 01:24 PM IST
राज्य

अगले छह दिनों तक उत्तराखण्ड के पहाड़ी जनपदों में बारिश होने का अनुमान

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी जिलो में अगले 6 दिन तक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के  दो मैदानी जिले हरिद्वार और उधम सिंह नगर शुष्क रहेंगे।
 उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने  मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन जिलों में 4200 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा बादलों की गर्जना के साथ होगी। शेष पर्वतीय राज्यों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। रविवार को दोनों मैदानी जिले हरिद्वार और उधम सिंह नगर बारिश के लिहाज से सूखे ही रहेंगे।ै
 सोमवार 22 जून, मंगलवार 23 जून, बुधवार 24 जून और गुरुवार 25 जून को भी बारिश का पैटर्न रविवार जैसा ही रहने वाला है। पर्वतीय जिलों में तो बारिश होगी, लेकिन मैदानी इलाके सूखे रहेंगे।


ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×