ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 05, 2025 11:43 PM IST
उत्तराखंड

सितारगंज में चार चिकित्साधिकारियों की तैनाती के आदेश

सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के उप जिला चिकित्सालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में चार चिकित्साधिकारियों की तैनाती के आदेश हुए हैं। एक चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता में तैनात किया गया है। पांच नये चिकित्साधिकारियों की तैनाती से सितारगंज, नानकमत्ता क्षेत्र में चिकित्साधिकारियों की कमी दूर होगी।
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में दो महिला चिकित्साधिकारियों के अवकाश पर हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के संज्ञान में बात आने पर चार नये चिकित्सकों की तैनाती कराई है। स्वास्थ्य चिव डॉ राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश में डॉ कल्पित प्रसाद को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में तैनात किया गया है। जबकि जिला चिकित्सालय बागेश्वर में तैनात डॉ कविता को उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी पूर्ण होने तक चिकित्सकीय कार्य के लिए उप जिला चिकित्सालय में तैनात किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में डॉ ख्याति सिंह की तैनाती के आदेश जारी किये हैं। इसके अलावा जिला चिकित्सालय बागेश्वर में तैनात डॉ रोहन कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में स्थायी चिकित्सक की तैनाती तक चिकित्सकीय कार्य के लिए तैनात किया है। डॉ वैभव चंद्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता में तैनात किया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×