ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 15, 2025 11:11 AM IST
  • Updated: December 15, 2025 11:11 AM IST
राज्य

ई-केवाईसी नहीं तो राशन नहीं! अंतिम तारीख आज, 9.50 लाख यूनिट राशन दांव पर

जिले के राशन कार्डधारकों पर संकट गहराता जा रहा है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है, लेकिन अब तक केवल 53 प्रतिशत कार्डधारकों ने ही यह प्रक्रिया पूरी कराई है। तय समयसीमा तक ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में संबंधित यूनिट निरस्त कर राशन आपूर्ति बंद की जा सकती है।

केंद्र सरकार की ओर से लाल और सफेद राशन कार्डधारकों को मुफ्त, जबकि पीले कार्डधारकों को न्यूनतम दरों पर हर माह गेहूं और चावल उपलब्ध कराए जाते हैं। राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया नवंबर माह से शुरूकी गई थी। पहले इसकी अंतिम तिथि 1 दिसंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया।

इसके बावजूद जिले में ई-केवाईसी की प्रगति संतोषजनक नहीं है। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब दो लाख राशन कार्ड हैं। इनमें शामिल कुल 9.50 लाख यूनिट में से अब तक केवल 4.99 लाख लोगों की ई-केवाईसी ही पूरी हो सकी है। वहीं घर बैठे ई-केवाईसी की सुविधा वाला एप अभी तक शुरू नहीं हो पाया, जिससे कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्ति विभाग के एआरओ विजय जोशी ने बताया कि ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि आजहै। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को इस संबंध में शासन स्तर से राहत मिलने के आदेश आने की संभावना है।

37 हजार से अधिक राशन कार्डधारकों का सत्यापन जारी

केंद्र सरकार की ओर से जारी अपात्र राशन कार्डधारकों की सूची का सत्यापन भी किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में 37,080 राशन कार्डधारकों का सत्यापन किया जाना है, जिसके लिए पूर्ति विभाग की टीमें लगातार कार्यरत हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×