ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 03, 2026 12:24 PM IST
  • Updated: April 03, 2026 12:27 PM IST
उत्तराखंड

नेपाली फार्म चौक पर युवक की संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका

हरिद्वार के रायवाला क्षेत्र में नेपाली फार्म चौक के पास एक युवक संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। बृहस्पतिवार को 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजू शर्मा पुत्र पूर्ण चंद निवासी भीमगोड़ा हरिद्वार के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×