ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 03, 2026 12:14 PM IST
  • Updated: April 03, 2026 12:15 PM IST
उत्तराखंड

पंजाब की युवती से दुबई और दिल्ली में गैंगरेप का आरोप, रुद्रपुर के दो भाइयों पर केस दर्ज

पंजाब की 20 वर्षीय युवती की तहरीर पर रुद्रपुर के दो भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा के दौरान उसकी पहचान रुद्रपुर निवासी गौरव सिंह और साहिल सिंह से हुई, जिन्होंने उसे बहाने से दुबई ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में धमकाकर दिल्ली बुलाकर वहां भी उसके साथ गलत काम किया। इस मामले में पटियाला के समाना थाने में पहले जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में रुद्रपुर ट्रांसफर कर दिया गया। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान वीडियो कॉल के माध्यम से दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल परीक्षण के लिए उसे रुद्रपुर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में रुद्रपुर में घटना की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि एक आरोपी वर्तमान में दिल्ली में रह रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×