ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 03, 2026 12:31 PM IST
  • Updated: April 03, 2026 12:35 PM IST
उत्तर प्रदेश

बरेली सपा जिलाध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बरकरार, अखिलेश यादव के बयान से बढ़ी हलचल

लखनऊ में आयोजित बैठक में बरेली सपा जिलाध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस खत्म होने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं को निराशा हाथ लगी। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट संकेत दिया कि जिलाध्यक्ष का नाम जल्द घोषित होगा, लेकिन वह व्यक्ति नहीं होगा जिसकी अधिकांश लोग उम्मीद कर रहे हैं। इस बयान के बाद दावेदारों में हलचल और असमंजस की स्थिति बन गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के हटने के बाद कई नेता इस पद की दौड़ में हैं, जिनमें बड़ी संख्या यादव वर्ग के नेताओं की बताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाईकमान गुटबाजी से नाराज है और अब ऐसे चेहरे की तलाश में है जो निष्पक्ष हो और किसी गुट से जुड़ा न हो। इस संकेत के बाद नए चेहरों की उम्मीद बढ़ी है, जबकि पुराने दावेदारों के चेहरे फीके पड़ गए हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×