नैनीताल में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के आदेश दिए गए हैं।
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और SOG ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 896 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर FIR नंबर 402/2025, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त: मोहम्मद अली, पुत्र इश्तियाक हुसैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, वार्ड नंबर 13, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल।
पुलिस टीम: उ0नि0 गौरव जोशी (चौकी मंगल पड़ाव), का0 संतोष बिष्ट, का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)।
पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान कड़ाई से और लगातार जारी रहेगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik