देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उपचाराधीन उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी का कुशलक्षेम जाना। सीएम ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की और उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी मरीजों के समुचित उपचार और आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik