विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम कर्मचारी संगठन के संरक्षक रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की नाकामी और कार्मिकों के हितों की अनदेखी को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में पेशकार सरिता जोशी को सौंपा गया।
नेगी ने आरोप लगाया कि भंडारागार निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने में चार साल से अधिक समय से पत्रावली शासन में धूल फांक रही है, जबकि मंत्री निजी हित साधने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय ढांचे में बदलाव, पद सृजन और अन्य मामलों में भी कार्मिकों को न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है।
मोर्चा ने मांग की कि ऐसे नाकाम और विफल मंत्री को बर्खास्त कर प्रदेश की जनता की सेवा में प्रभावी कदम उठाए जाएँ। प्रदर्शन में मोर्चा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, अमित जैन, जयकृत नेगी, सरोज गांधी सहित दर्जनों अन्य शामिल थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik